durg-1570-personnel-of-the-plant-fraternity-honored-with-long-service-award-on-sail-establishment-day
durg-1570-personnel-of-the-plant-fraternity-honored-with-long-service-award-on-sail-establishment-day

दुर्ग : सेल स्थापना दिवस पर संयंत्र बिरादरी के 1570 कार्मिक दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित

दुर्ग, 24 जनवरी (हि. स.) । महारत्न कम्पनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की स्थापना दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में 23 व 24 जनवरी को आयोजित विभिन्न समारोहों में खान, संयंत्र और नॉन वक्र्स क्षेत्रों में सेवारत् 1570 कर्मचारियों को जिसमें 100 कार्यपालक एवं 1470 गैर-कार्यपालक शामिल हैं, कंपनी की 25 साल के समर्पित सेवा के लिए दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें माइंस के 3 कार्यपालक तथा 212 गैरकार्यपालक कार्मिक शामिल है। संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता थे। संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेश, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) राजीव सहगल, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस के दुबे, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी मंचस्थ रहे। श्री दासगुप्ता ने मुख्य महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों को दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। दासगुप्ता ने संयंत्र की समर्पित सेवा के 25 वर्षों के इस महत्वपूर्ण मील का पत्थर को प्राप्त करने वाले अधिकारियों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन, कंपनी और जो भी काम करते हैं, उस पर गर्व करना चाहिए। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को दीर्घकालिक सेवा देने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए चुनौतीपूर्ण समय में संयंत्र की प्रगति के लिए उनके योगदान की भी प्रशंसा की। जिनके वर्षों की योगदान से संयंत्र ने उत्कृष्टता के साथ-साथ नई ऊँचाइयाँ हासिल की है। उन्होंने अवार्ड प्राप्तकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करें। आपके पास जो अनुभव और विशेषज्ञता है, आप भविष्य के लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। आज हमें अपनी सुरक्षा संस्कृति में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। इसी क्रम में संयंत्र के अन्य अधिकारियो एवं कार्मिकों को उनके विभाग प्रमुखों संबंधित विभागों में दीर्घ सेवा अवार्ड से सम्मानित किया। सेफी चेयरमन व ओए के अध्यक्ष एन के बंछोर ने भी सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। पुरस्कार प्राप्त लोगों में से कुछ ने सेल-भिलाई स्टील प्लांट में अपनी यात्रा की यादें साझा कीं। अतुल नौटियाल,उप महाप्रबंधक (कार्मिक-ईई) ने कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद किया। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in