यूथ फेस ऑफ इंडिया 2020 में दुमका का सौरभ पहुंचा  अंतिम सात में
यूथ फेस ऑफ इंडिया 2020 में दुमका का सौरभ पहुंचा अंतिम सात में

यूथ फेस ऑफ इंडिया 2020 में दुमका का सौरभ पहुंचा अंतिम सात में

दुमका, 16 जून (हि.स.)। ग्वालियर में आयोजित हो रहे यूथ फेस ऑफ इंडिया 2020 में 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग ले रहे है। जिसमें भारतवर्ष के सभी राज्यों से सर्वश्रेष्ठ सात लोगों का चयन किया गया है। जिसमें झारखंड की उपराजधानी दुमका से युवा कवि सौरभ सिन्हा का चयन हुआ है। यहां बता दें अलग-अलग मानदंडों के आधार पर कुल 16 लोगों का चयन किया गया। जिसमें सभी को ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर उन 16 लोगो से जज के द्वारा प्रश्नोत्तरी किया गया। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ सात युवाओं का चयन किया गया। जिसमें ग्वालियर, कोलकता, मालदा, विजयवाड़ा, बिलासपुर, पुणे के साथ-साथ झारखंड की उपराजधनी दुमका से सौरभ सिन्हा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। सौरव दुमका सहित झारखंड का नाम रोशन किया है। पिछले कई वर्षों से“ हम फाउंडेशन“ ग्वालियर के द्वारा युवाओं के बीच यूथ फेस ऑफ इंडिया आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व 2018 में राष्ट्रीय स्तर के कवि समागम राष्ट्रीय कवि संगम में “सारस्वत सम्मान“ पाकर जिले का नाम रोशन कर चुके है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in