लोकतंत्र सेनानियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कोविड-19 फंड में दी 2.51 लाख की राशि
लोकतंत्र सेनानियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कोविड-19 फंड में दी 2.51 लाख की राशि

लोकतंत्र सेनानियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कोविड-19 फंड में दी 2.51 लाख की राशि

जालौन 15 जून(हि.स.)। लोकतंत्र सेनानियों ने जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर के माध्यम से मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में दो लाख 51,000 हजार रुपये की चेक सौंपी। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के प्रदेश संरक्षक विधायक नरेंद्र सिंह यादव, जिले के संरक्षक राजाराम व्यास, जिला अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी बृजेंद्र मयंक, जिला महामंत्री पूरन लाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष राम महाजन नरेंद्र दुबे, अभय शर्मा बब्बा, सूर्यकांत दीक्षित के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों ने आपसी सहयोग करते हुए सहायतार्थ धनराशि एकत्रित की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं जिला अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी बृजेंद्र मयंक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की घड़ी में हम उम्र दराज होते हुए भी भारत माता की रक्षा के लिए अभी भी तैयार हैं। लोकतंत्र की रक्षा करने एवं समाज में समरसता लाने के लिए हम प्रयासरत हैं। देश पर आए किसी भी संकट की घड़ी में हम लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य नेता प्रकाश याज्ञिक दादा, हरगोविंद दयाल निरंजन, हरिमोहन राजपूत, नारायण पांडे आदि के प्रयासों से लोकतंत्र सेनानियों ने यह धनराशि मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में जमा करने का निर्णय लिया। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी समिति द्वारा जो भी निर्णय लिया गया है हमें इस बात पर गर्व है कि आज भी लोकतंत्र सेनानी संकट की घड़ी में एक हैं और उनमें वही जज्बा है जो पूर्व में था। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल शर्मा/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in