मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

मेदिनीनगर, 21 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश मंत्री के हमीदगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को वर्चुअल जनसंवाद रैली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सुना। धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। पुरानी जटिल समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास अग्रसर है राष्ट्र मजबूत व विकसित होगा। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। सभी राज्यों को विकास के अवसर मिलेंगे। सरकार और देश की जनता मिलकर वैश्विक महामारी कोविंड 19 से भी निजात पाएंगे देश जीतेगा करोना हारेगा। प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में कोविड 19 की जांच व पीड़ित मरीजों के इलाज में सरकार फेल है। करोना महामारी में केंद्र कि मोदी सरकार ने गरीबों को अनाज देने से लेकर, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने तक का कार्य किया। जन धन योजना के तहत महिलाओं को सहायता पहुंचाई व मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराएं। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी आहार एवं भोजन पैकेट, मासक, सैनिटाइजर वगैरह जरूरतमंदों तक बांटने का भी कार्य किया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in