ऐतिहासिक है एक वर्ष का कार्यकाल : धर्मेद्र प्रधान
ऐतिहासिक है एक वर्ष का कार्यकाल : धर्मेद्र प्रधान

ऐतिहासिक है एक वर्ष का कार्यकाल : धर्मेद्र प्रधान

लोहरदगा, 21 जून (हि.स.) धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को ही सर्वोपरि मानकर निरंतन काम कर रही है। आज वैश्विक महामारी में भी 70 प्रतिशत आबादी को अनाज मुहैया कराया जा रहा है। धर्मेद्र प्रधान रविवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उज्जवला योजना किसान सम्मान निधि आवास सड़क जैसा योजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जनता के विश्वास पर खड़ी ना उतरते हुए वह अपनी व्यक्तिगत स्वार्थ में आज बहुत सारे क्षेत्रों में कार्य करने में असमर्थ हो रही है। जनता पर मुख्य कार्य से ध्यान को भटकाने की कोशिश की जा रही है। कोलगेट जैसी घटना किसी से छुपा हुआ नहीं है। लेकिन आज किसी दूसरे के बहकावे में आकर केंद्र सरकार कोयला विभाग के द्वारा लिए गए निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रहे हैं जबकि केंद्र सरकार ने केवल नीति बदली है इसका सारा लाभ राज्यों को मिलेगा। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार अखंड भारत के सपने को साकार कर रही है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है, वर्षों के सपने हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है । धारा 370 एवं 35 ए के हटने के बाद कश्मीर के आवाम को न्याय मिला ह। वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे, जो वर्षो से उपेक्षित हो रहे थे। बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/गोपी /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in