झारखंड जनसंवाद रैली में धर्मेंद्र प्रधान ने  गिनायी केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिां
झारखंड जनसंवाद रैली में धर्मेंद्र प्रधान ने गिनायी केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिां

झारखंड जनसंवाद रैली में धर्मेंद्र प्रधान ने गिनायी केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिां

खूंटी, 21 जून (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश के निर्देश रविवार को झारखंड जनसंवाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के जनता को संबोधित किया। खूंटी जिला के अलावा सभी मंडलों में उनके संबोधन को पार्टी कायकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर खूंटी भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर काफी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर वर्चुअल रैली प्रभारी रूपेश जजायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री विनोद नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान , सुरेश जायसवाल, लव चौधरी, शंकर प्रधान, आनंद राम, जनार्दन मिश्रा, कंचन सिंह, कृष्णानंद तिवारी, सोमेश्वर गोप, विजय घोष, कलिन्दर राम, अमर मिश्रा, सुकेंदर महतो, राजु गुप्ता आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in