धनबाद डीसी ने चित्रकारी प्रतियोगिता में विजयी श्रमिकों को किया पुरस्कृत।
धनबाद डीसी ने चित्रकारी प्रतियोगिता में विजयी श्रमिकों को किया पुरस्कृत।

धनबाद डीसी ने चित्रकारी प्रतियोगिता में विजयी श्रमिकों को किया पुरस्कृत।

धनबाद , 22 जून (हि.स.) । धनबाद डीसी अमित कुमार ने सोमवार को बलियापुर प्रखंड के बीबीएम कॉलेज में सामाजिक संस्था शुभ संदेश फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले में वापस लौटे श्रमिकों के लिए आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में विजेता श्रमिकों को पुरस्कृत किया। साथ ही 'नई उम्मीद' किताब का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में लगभग 12 सौ सामाजिक संस्थाओं ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाहर से लौटे श्रमिकों एवं क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को राहत देने का कार्य किया। इसमें शुभ संदेश फाउंडेशन की भूमिका सराहनीय रही। वैश्विक महामारी में एकजुटता दिखाते हुए समाजसेवी संस्थाएं, प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों द्वारा किए गए कार्य वाकई में बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। उल्लेखनीय है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहे बाहर से लौटे श्रमिकों के मनोबल को बढ़ने के लिए कई सारी प्रतियोगिताओं को शुभ संदेश फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर शुभ संदेश फाउंडेशन के सीईओ बी डाल्विन ने जिला प्रशासन द्वारा मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in