Dhamtari: Vahe Guru Da Khalsa, Vahe Guru Di Fatah Ka Jaighosh Gunja
Dhamtari: Vahe Guru Da Khalsa, Vahe Guru Di Fatah Ka Jaighosh Gunja

धमतरी:वाहे गुरू दा खालसा, वाहे गुरू दी फतह का जयघोष गूंजा

दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख समाज द्वारा शहर में आकर्षक शोभायात्रा धमतरी,18 जनवरी ( हि. स.)। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख समाज द्वारा सोमवार 18 जनवरी को शहर में सिख समाज द्वारा आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा में वाहे गुरू दा खालसा, वाहे गुरू दी फतह का जयघोष गूंजता रहा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पूरब (जयंती) के अवसर पर शोभायात्रा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा से निकली, जो गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, कचहरी चौक, तहसील आफिस, नगर निगम स्कूल, रत्नाबांधा चौक, मकई चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा भवन पहुंची। प्रथम पंक्ति में समाज के युवा चल रहे थे। दूसरी पंक्ति में समाज प्रमुख थे। तीसरी पंक्ति में एक रथ पर गुरु गोविंद सिंह की फोटो लगाई गई थी, जिसे आकर्षक फूलों से सजाया गया था। पंच प्यारे के रूप में इंदर जीत सिंघ, गुरप्रीत सिंघ धामी, अवतार सिंघ गरेवाल, मंजीत सिंघ मिस्सन, जसप्रीत सिंघ धामी शामिल थे। इसके बाद की पंक्ति में रथ पर बच्चे सवार थे। अंतिम पंक्ति में समाज की युवतियों व महिलाएं गुरु गोविंद सिंह का बखान करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर अन्य समाज और संस्थानों ने स्वागत किया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। सदर मार्ग में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने पंज प्यारे की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से समाज के प्रधान हरमिंदर सिंह छाबड़ा, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, जसपाल सिंह छावड़ा हरजिंदर सिंह देउ, संरक्षक गुरमुख सिंह होरा, सुरजीत सिंह नवदीप, भूपेंद्र सिंह मिस्सन, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, सतपाल सिंह धनोआ, राजेंद्र सिंह मिस्सन, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह अजमानी, अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह खालसा, गुरमीत कौर अजमानी, रश्मीन कौर अजमानी, जसराज सिंह सलूजा, अमरजीत कौर छाबड़ा, मनजीत सहित अन्य समाजजन शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in