dhamtari-returning-officer-appointed-for-urban-body-sub-election
dhamtari-returning-officer-appointed-for-urban-body-sub-election

धमतरी: नगरीय निकाय उपनिर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

धमतरी, 27 मार्च ( हि. स.)। नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2021 के तहत जिले की नगर पंचायत कुरुद के वार्ड क्रमांक एक और नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में रिक्त पार्षद पद के लिए उप-निर्वाचन किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) जयप्रकाश मौर्य ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1984 के नियम 13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2021 (पूर्वार्द्ध) के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पंचायत कुरुद के वार्ड क्रमांक के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद सुनील कुमार शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत कुरुद मनोज जायसवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 के लिए तहसीलदार मगरलोड हेमलता डहरिया को रिटर्निंग अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत मगरलोड कमल सिंह चौहान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in