dhamtari-people-took-part-enthusiastically-in-tracking-cum-training-in-bootigarh-of-singpur-forest-area
dhamtari-people-took-part-enthusiastically-in-tracking-cum-training-in-bootigarh-of-singpur-forest-area

धमतरी : सिंगपुर वन क्षेत्र के बूटीगढ़ में लोगों ने ट्रैकिंग सह प्रशिक्षण में उत्साह से लिया भाग

धमतरी, 20 जनवरी ( हि. स.)। यूथ हास्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई ने बूटीगढ़ में बुधवार को एक दिवसीय ट्रैकिंग सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में 110 सदस्य शामिल हुए। घने जंगल पहाड़ में सभी उत्साह से ट्रैकिंग में शामिल हुए। धमतरी से 55 किमी दूर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में स्थित दुर्गम स्थान में यह आयोजन हुआ। संस्था के चेयरमैन योगेश गुप्ता ने बताया कि बूटीगढ़ जैसे वनांचल में सदस्यों के पारस्परिक सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाया। बीहड़ वनों में सतर्कता जरूरी है। वरिष्ठ सदस्य हुकुमचंद जैन एवं सुषमा नंदा ने बताया कि यूथ हास्टल्स एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है, जो नाममात्र के शुल्क पर प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही प्रकृति के अनदेखे सौंदर्य से परिचय कराती है। रमेशदेव एवं नीरज शुक्ला के अनुसार बूटीगढ़ के जोखिम भरे लगभग 15 किमी ट्रैकिंग में जंगल, पहाड़ एवं नदी तीनों के विविध भौगोलिक रूपों का अवलोकन करने मिला। आयोजन में चन्द्रकान्त गांधी, मनीष चन्द्राकर, कमलेश कोठारी, राजेन्द्र भल्ला, मुस्तफा रंगवाला, पवन मिन्नी, महेश शर्मा, सुबोध महावर, डाॅ. शेषनारायण चन्द्राकर, डाॅ. राकेश सोनी, डाॅ. दिनेश नाग, डा भूपेन्द्र सोनी, डाॅ. धर्मेन्द्र सिन्हा, हेमन्त डेकाटे, धनंजय सोनकर, अनुष्का शुक्ला, बाबी गुंडेचा, हरीश मालू, अश्विन पटेल, पराग ,सत्यजीत रणसिंह, राहुल गुप्ता, राकेश गांधी, कृतिका गुप्ता, अशोक देवांगन, परविंदर सिंह, डॉक्टर कीर्ति बाला, शांति दामा, अभिव्यक्ति राठौर, काजल मुंजवानी, विनोद राजपूत, यश खंडेलवाल, यस दीवानी, स्वप्निल बंजारे सहित अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in