Dhamtari: Panchayat secretaries start hunger strike
Dhamtari: Panchayat secretaries start hunger strike

धमतरी : पंचायत सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

धमतरी 12 जनवरी ( हि. स.)। जिले में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की भी हड़ताल चल रही है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव व रोजगार सहायक 30 दिसम्बर से हड़ताल पर हैं। शासन का ध्यान आकृष्ट कराने पंचायत सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 12 जनवरी से पंचायत सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन 10 पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के सदस्यों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। गौशाला मैदान के पास धरनारत रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों ने शासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष श्यामलाल विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने कहा कि शासन प्रशासन को हमारी मांग से कोई लेना-देना नहीं रह गया है, यही कारण है कि अब तक हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। शासन को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से कुछ दिनों पूर्व संघ द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद 11 जनवरी को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 12 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। अलग-अलग दिन संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भूख हड़ताल 20 जनवरी तक लगातार चलेगी। इसके बाद राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in