dhamtari-oxygen-plant-set-up-at-district-hospital-at-a-cost-of-rs-15-crore
dhamtari-oxygen-plant-set-up-at-district-hospital-at-a-cost-of-rs-15-crore

धमतरी:जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ की लागत से लगाया गया आक्सीजन प्लांट

धमतरी, 26 मार्च ( हि. स.)।लंबे अंतराल के बाद जिला अस्पताल में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया गया है। शुक्रवार 26 मार्च को इसका विधिवत भारतीय परंपरानुसार नारियल फोड़कर शुभारंभ डेमो के साथ किया गया। इसके पाइपलाइन के माध्यम से अब अस्पताल के सभी वार्डों में सेंट्रल सप्लाई शुरू होगी। जिससे मैनुअल सिलेंडर जो लगाया जाता था उसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पूरी तरह आटोमेटिक मशीन से सप्लाई कर जांच भी की गई। इससे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी राहत मिलेगी। धमतरी जिला अस्पताल में अब सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। बहुप्रतीक्षित मांग सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से लगाए गए प्लांट का शुभारंभ सिविल सर्जन डा एसएम मूर्ति ,आरएमओ डा जेएस खालसा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यह मशीन जर्मन और अमेरिकन टेक्नोलाजी से तैयार की गई है। वहां से पार्ट्स मंगाकर महाराष्ट्र में असेंबल हुआ, फिर सीजीएमएससी के माध्यम से सप्लाई कर इसे स्थापित किया गया है। पूरी मशीन एक करोड़ 13 लाख की लागत से लगाई गई है। 17 लाख का पाइप लाइन बिछाया गया है और लगभग 10 लाख का निर्माण कार्य हुआ है। जिला अस्पताल में न सिर्फ धमतरी बल्कि चारामा, कांकेर, बालोद, गरियाबंद एवं अन्य जिलों के भी मरीज बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। सीजीएमसी के सब इंजीनियर अजय कापसे व मशीन के इंस्टालर गौरव शिंदे ने बताया कि इस प्लांट से 425 लीटर पर मिनट आक्सीजन बनेगा। जो टैंक में स्टोर होगा। इसकी क्षमता 3000 लीटर रहेगी। यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। जैसे -जैसे आक्सीजन खाली हो जाएगा वैसे ही आटोमेटिक उत्पादन होकर आ जाएगा। इस प्लांट से 425 लीटर पर मिनट आक्सीजन बनेगा। जो टैंक में स्टोर होगा। जिसकी क्षमता 3000 लीटर रहेगी। यह पूरी तरह से आटोमेटिक है। जैसे जैसे आक्सीजन खाली हो जाएगा वैसे हीआटोमेटिक उत्पादन होकर आ जाएगा। जिला अस्पताल में अब तक मैनुअल जंबो सिलेंडर और छोटे सिलेंडर के माध्यम से मरीजों को आक्सीजन सप्लाई की जाती थी। सिर्फ एसएनसीयू यूनिट में ही प्रतिमाह लगभग 40 जंबो सिलेंडर की खपत हो जाती थी। प्रत्येक सिलेंडर में 40 लीटर गैस आता है । इसके अलावा अन्य वार्डों में लगभग 60 छोटे सिलेंडर की खपत हो जाती थी। जिसकी बचत होगी। सिविल सर्जन डा एमएस मूर्ति ने बताया कि इस प्लांट में वातावरण में मौजूद हवा को खींचकर आक्सीजन जनरेट होगा। जो टैंक के माध्यम से पाइप लाइन से सप्लाई होगी। इसमें एसएनसीयू यूनिट, महिला पुरुष वार्ड, बच्चा वार्ड, न्यू वार्ड, लेबर रूम तक सप्लाई होगी। लगभग 70 बिस्तर के लिए यह सुविधा दी गई है। 25 बिस्तर के लिए पहले से सेमी आटोमेटिक मशीन लगी हुई है । इस अवसर पर डा डीएस देव, डा अखिलेश देवांगन, राजेश सूर्यवंशी, डा राकेश थापा, डा स्वीटी नंदा, गुरुशरण साहू, रुचि बेबी मसीही, सी कुमरा, सुनीता सालोमन, डेनियल सिस्टर सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in