dhamtari-bjp-resolved-to-plant-250-saplings-in-each-division-of-the-district
dhamtari-bjp-resolved-to-plant-250-saplings-in-each-division-of-the-district

धमतरी : भाजपा ने लिया जिले के प्रत्येक मंडल में 250 पौधा लगाने का संकल्प

धमतरी, 27 जून ( हि. स.) । संबलपुर के शासकीय स्कूल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णकांत साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशिपवार के नेतृत्व में यह आयोजन किया। जिलाध्यक्ष शशिपवार ने कहा कि एक सप्ताह तक पार्टी की प्रदेश इकाई सभी मंडलों में बूथस्तर पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिले के प्रत्येक मंडल में 250 पौधा लगाने का संकल्प लिया गया है। इस प्रकार के सभी 12 मंडलों को मिलाकर कुल तीन हजार पौधे लगेंगे। पार्टी ने यह तय किया है कि अगले वर्ष इन तिथियों पर लगाए गए पौधों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। कृष्णकांत साहू ने बताया कि पेड़ मनुष्य के लिए प्रकृति की अनुपम भेंट है। इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इन सबके लिए पर्यावरण का संतुलन होना अत्यंत आवश्यक है। संतुलन के लिए वृक्ष का होना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र रास्ता पाैधारोपण ही है। इसलिए हम सभी को एक पेड़ लगाकर इसका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में हेमंत चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भोथली, अरविंदर मुंडी जिला उपाध्यक्ष, ऋषभ देवांगन मंडल अध्यक्ष गंगरेल, रोहिताश मिश्रा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, आनंद स्वरूप मंत्री भोथली मंडल, तारेन्द्र चंद्राकर किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष, राजेश चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत संबलपुर व ग्रामवासी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in