dhamtari-action-taken-on-43-vehicles-fine-of-rs-15000
dhamtari-action-taken-on-43-vehicles-fine-of-rs-15000

धमतरी : 43 वाहनों पर की गई कार्रवाई, 15 हजार का वसूला गया जुर्माना

चालानी कार्रवाई में आई तेजी, तेज गति से चल रहे वाहनों की हुई जांच धमतरी, 25 फरवरी ( हि. स.)I यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के अंदर व आउटर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ग्राम श्यामतराई से पूर्व कृषि उपज मंडी के पास वाहनों की जांच- पड़ताल की गई। दिनभर में 43 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 15 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिहाज से शहर के अंदर आने वाले और शहर के बाहर जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर के बाहर श्यामतराई कृषि उपज मंडी, अर्जुनी मोड़, नहर नाका दानीटोला चौक, रुद्री चौक सहित विभिन्न स्थानों पर इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। जो वाहन तेज गति से चलते दिखाई पड़ते हैं, ऐसे वाहनों को रोककर वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है। स्पीड राडार मशीन से वाहनों की गति मापी गई। गुरुवार को शहर के बाहर श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास दोपहर को पुलिस की कार्रवाई चली। यातायात प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि सुगम यातायात को लेकर वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई से बचने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही साथ सभी वाहन चालकों को अपने कागजात लेकर चलना चाहिए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को स्पीड राडार मशीन से वाहनों की गति मापी गई। 43 प्रकरण बनाए गए हैं। 15 हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in