dhamtari-48-couples-marched-together-in-gayatri-mantra
dhamtari-48-couples-marched-together-in-gayatri-mantra

धमतरी : 48 जोड़े गायत्री मंत्रोच्चार में फेरे लेकर हुए एक-दूजे के

धमतरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित धमतरी, 27 फरवरी ( हि. स.)I मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 48 जोड़े गायत्री मंत्रोच्चार के साथ अग्निकुंड के फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। वहीं बैंड-बाजा में बाहर से आए सभी बारातियों का अधिकारी-कर्मचारियों ने नाचते- गाते हुए स्वागत किया। मंडप के पास सभी दूल्हे शादी के जश्न में जमकर थिरके। वहीं दुल्हनों ने परंपरानुसार दूल्हों का मंडप के पास हार पहनाकर व फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत की। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजित हुई। कार्यक्रम स्थल लाइवलीहुड कालेज में पंडाल लगाकर आकर्षक सजाया गया था। इस सामूहिक विवाह में 50 जोड़ों का विवाह होना निर्धारित था। विवाह में शामिल होने व पंजीयन कराने सुबह नौ बजे से जिलेभर के विभिन्न गांवों से दूल्हे अपने परिजनों के साथ बारात लेकर कार्यक्रम स्थल लाइवलीहुड कालेज पहुंचे। सभी का विवाह के लिए पंजीयन किया गया। पंजीकृत 48 दूल्हों व बारातियों को एकत्र कर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम बैंड बाजा में नाचते गाते व स्वागत करते हुए जनपद कार्यालय तक ले गए। वहां से पुनः आकर्षक माहौल में मंडप स्थल लाया गया। मंडप के स्वागत द्वार पर सभी दुल्हनों ने परंपरानुसार फूलों की वर्षा कर माला पहनाएं। दूल्हों ने भी माला पहनाकर शादी की रस्म निभाये। फिर दूल्हों व दुल्हनों को मंडप में बिठाया गया। यहां गायत्री मंत्र के साथ शादी शुरू हुई। शादी पूरे रीति रिवाज के साथ गायत्री संस्था से जुड़े पंडितों ने कराई। सभी अग्निकुंड पर फेरे लेकर शादी के सभी रस्म पूरे कर परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के बाद वर-वधुओं को वहां उपस्थित स्वजन, अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई देकर आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह में जोड़ों के स्वजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिया आशीर्वाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रदेशभर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को संबोधित कर विवाह में शामिल हुए सभी वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही दुर्ग, कांकेर, कोंडागांव, राजनांदगांव और सूरजपुर के हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। जोड़ों को दिया गया हजारों का उपहार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एमडी नायक ने बताया कि विवाह में शामिल सभी जोड़ों को उपहार के रूप में चांदी का मंगलसूत्र, अंगूठी, बर्तन, अलमीरा, गद्दा, सीलिंग फेन, कुकर समेत अन्य सामग्री प्रदान किया गया। वाहन किराया 1000 रुपये, 1000 रुपये का चेक भी दिया गया। प्रति जोड़ों के आयोजन में 5000 रुपये खर्च किया गया। इस साल मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए प्रत्येक जोड़ों को शासन से 25000 रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in