सोमवार से खुलेंगे दिल्ली के 14 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक
सोमवार से खुलेंगे दिल्ली के 14 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक

सोमवार से खुलेंगे दिल्ली के 14 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक

- निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, सफदरजंग मकबरे में कर सकेंगे लोग इबादत - गृह मंत्रालय ने आठ जून से धर्मिक स्थल खोलने के दिए हैं निर्देश नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। आठ जून से दिल्ली के सफदरजंग मकबरे, लाल गुंबद, नीला गुंबद सहित अन्य 14 ऐतिहासिक स्मारक खोल दिए जाएंगे। इनमें रोजाना नमाज अता की जाती है। सोमवार से खोले जाने वाले स्मारकों मेहरौली ऑर्कियोलॉजिकल पार्क में स्थित स्मारक, हुमायू के मकबरे के बाहर स्थित अफजाह वाला की मस्जिद, मालवीय नगर स्थित सराय शाहजी, निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, वसंत कुंज स्थित सुल्तान गढ़ी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली मिनी सर्किल में भी छह स्मारक हैं जो सोमवार से खोले जाएंगे। इनमें सुनहरी मस्जिद, कोटला फिरोजशाह, खैर-उल-मनाजिल, कुदेसिया पार्क स्थित मस्जिद, रजिया बेगम की मजार सहित सफदरजंग का मकबरा शामिल है। इन सभी स्मारकों में प्रवेश के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश लागू होंगे। सभी स्मारकों के प्रवेश द्वार में थर्मल स्क्रीनर के साथ सैनिटाइजर होना आवश्यक होगा। संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित 820 सक्रिय गतिविधियों वाले स्मारकों आठ जून से खोलने की स्वीकृति दे दी है। गृह मंत्रालय ने देश के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। इन सभी स्मारकों में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। यह वे सक्रिय ऐतिहासिक स्मारक हैं जहां पर पूजा-अर्चना की जाती है। इनमें कुल्लू स्थित हिडिंबा देवी मंदिर, चंबा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, कांगड़ा स्थित बैजनाथ मंदिर, श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर, ओडिशा स्थित श्री जगन्नाथ पुरी का मंदिर सहित कई मंदिर शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in