दिल्ली रोइंग एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, कर्नल राजपाल सिंह बने अध्यक्ष
दिल्ली रोइंग एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, कर्नल राजपाल सिंह बने अध्यक्ष

दिल्ली रोइंग एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, कर्नल राजपाल सिंह बने अध्यक्ष

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.) । दिल्ली रोइंग एसोसिएशन के चुनाव जी.डी लांसकेयर स्कूल मोहन गार्डन में आयोजित किए गए। इन चुनावों में दिल्ली ओलंपिक संघ व दिल्ली वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव कुलवीर सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। दिल्ली रोइंग एसोसिएशन ने जाने माने खेलप्रेमी दीपक अग्रवाल को अपना निर्विरोध महासचिव चुना है। वहीं कर्नल राजपाल सिंह व सुब्रतो चैधरी को क्रमश; अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। मीनाक्षी पाहुजा, डा धनंजय शाह, प्रवीन त्यागी व निसार कबीर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिद्धार्थ त्यागी व अतिन चैधरी सहसचिव होंगे। वहीं सदस्यों के रूप में सुखविंदर सैनी, लाल सिंह वंदना, अभय केसरवानी व रविन्द्र दहिया को चुना गया है। चुने गए पदाधिकारियों का कार्यकाल चार साल के लिए होगा। हिंदुस्थान समाचार / राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in