दिल्ली, नोयडा व मुंबई से आने वालों के कोरंटाइन सेंटरों पर लगाई गई पुलिस

दिल्ली, नोयडा व मुंबई से आने वालों के कोरंटाइन सेंटरों पर लगाई गई पुलिस

दिल्ली, नोयडा व मुंबई से आने वालों के कोरंटाइन सेंटरों पर लगाई गई पुलिस बलिया, 30 मार्च (हि.स.)। लॉकडाउन में देश के बड़े शहरों से आने वाले लोगों से कोरोना का खतरा पैदा न हो, इसके लिए शहर के बाहरी इलाकों में स्थित स्कूलों में कोरंटाइन किया जा रहा है। इनकी निगरानी के लिए डीएम ने संबंधित थानों के प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। ताकि ये लोग गांव जाने न पाएं। लॉकडाउन के बाद बड़े महानगरों दिल्ली, नोयडा व मुंबई से हजारों लोग बलिया आए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को अब शहर के करीब पांच बड़े स्कूलों सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, नागजी सरस्वती विद्यालय माल्देपुर, सेक्रेट हर्ट स्कूल सहरसपाली, केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती व कैस्टर ब्रिज स्कूल बसंतपुर में 14 दिन तक रखा जाएगा।क्योंकि गांवों में जाने वालों से कोरोना के फैलने का खतरा है। इन सभी विद्यालयों पर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि बाहर से आने वाले कुछ लोग इन कोरंटाइन सेंटरों से गांव-जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई भाग कर अपने गांव गया तो सभी पांचों विद्यालयों पर संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। इसलिए इन विद्यालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जायं। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों से जिले के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे लोगों को हर हाल में गांव के बाहर रखा जाएगा। इसके लिए वहां भी सुरक्षा आवश्यक है। ताकि कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोका जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in