सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका चिखलिया की ये थ्रोबैक तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका चिखलिया की ये थ्रोबैक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका चिखलिया की ये थ्रोबैक तस्वीर

रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आ चुकी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीर रामायण के शूट के दौरान उस सीन की है, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ दुल्हन के लिबास में खड़ी अपने वर का इन्तजार कर रही हैं। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा-'बहनें लाइन से इंतजार करती हुईं.. सभी एक गर्भनाल से बंधी हैं, लेकिन उनकी जिंदगी और सफर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं..।' इस तस्वीर में दुल्हन के लिबास में सभी अभिनेत्रियां काफी खबसूरत लग रही हैं। इस पौराणिक धारावाहिक में दीपिका चिखलिया यानी सीता की बहनों के किरदार में अंजलि व्यास (उर्मिला), सुलक्षणा खत्री (मांडवी) और पूनम शेट्टी (श्रुतिकृति) नजर आई थी। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका ने इससे पहले रामायण के एक और सीन की तस्वीर साझा की थी, जिसमें रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण तीनों एक साथ एक विशाल पेड़ के नीचे खड़े थे। इसके साथ ही दीपिका ने इस सीन से जुड़ा मजेदार किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया था कि शूट करते समय पेड़ पर एक सांप था जिसके बारे में उन्हें पता नहीं था, लेकिन शूट के दौरान जैसे ही उनके साथ काम करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दी वे सभी भाग खड़े हुए। दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा भी करती हैं। दीपिका जल्द ही धीरज मिश्रा निर्देशित एवं कनू भाई निर्मित फिल्म 'सरोजिनी' में नजर आएगी। यह फिल्म भारत की पहली महिला गवर्नर स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की बायोपिक हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in