दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर माता-पिता संग शेयर की बचपन की तस्वीर
दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर माता-पिता संग शेयर की बचपन की तस्वीर

दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर माता-पिता संग शेयर की बचपन की तस्वीर

सुरभि सिन्हा रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा कर रही है। दीपिका ने हाल ही में अपने पति से पहली मुलाकात और शादी तक का सफर तय करने का मजेदार किस्सा फैंस के साथ साझा किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब दीपिका ने अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में दीपिका अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने लिखा-'मेरी मम्मी, डैड और मैं.. मैंने अपना फैमिली एल्बम बाहर निकाला है, कुछ पुरानी फोटोज मिली हैं, जो मैं आपसे शेयर करना चाहती हूं। मेरी मां ने कहा था कि मुझे भारतीय कपड़े पहनना काफी पसंद था। यहां तक की साड़ी मेरी हमेशा फेवरेट रही है। अगर मेरी मां पर्स कैरी करती थी तो मुझे भी चाहिए होता था। इसलिए मेरे पास पर्स का भी कलेक्शन था। ये तस्वीर मेरी बहन के जन्म से पहले की है, जो वडोदरा की है।' दीपिका इस तस्वीर में सलवार कमीज में बहुत प्यारी लग रही है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में नजर आई थी। वह जल्द ही भारत की पहली महिला गर्वनर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आयेंगी। हाल में फिल्म 'सरोजिनी' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें वह कुछ सोचती हुईं नजर आ रही थी। फिल्म का निर्देशन आकाश नायक और धीरज मिश्रा कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म के निर्माता कनू भाई पटेल हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in