dantewada-jawans-demolish-the-memorial-of-female-and-male-naxalites
dantewada-jawans-demolish-the-memorial-of-female-and-male-naxalites

दंतेवाड़ा : जवानों ने महिला एवं पुरुष नक्सली के स्मारक को किया ध्वस्त

दंतेवाड़ा, 09 मई (हि.स.)। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीणों की मदद से शनिवार देर शाम डीआरजी के जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर नक्सलियों के द्वारा बनाये गये 08 लाख की इनामी महिला नक्सली पाली एवं पुरुष नक्सली अनिल के स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि अंदरूनी क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम द्वारा गांव के लोगों की मदद के साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की सेवा की जा रही है, जिससे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस प्रशासन में बढ़ा है। जिसका परिणाम है कि आज ग्रामीण खुलकर सामने आ रहे हैं। गांव वाले भी नहीं चाहते कि गांव में भय का माहौल बने इसीलिए ग्रामीण स्वयं नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्त कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in