d-purandeswari39s-statement-is-a-living-proof-of-the-totalitarian-attitude-of-bjp-congress
d-purandeswari39s-statement-is-a-living-proof-of-the-totalitarian-attitude-of-bjp-congress

डी. पुरंदेश्वरी का बयान भाजपा की अधिनायकवादी मनोवृत्तियों का जीता जागता सबूत : कांग्रेस

रायपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने यह कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भाजपा के विषय में नहीं बोलना चाहिए। डी. पुरंदेश्वरी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति करते हुए शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के डीएनए में जो तानाशाही है, भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का यह बयान उसी अधिनायकवाद का जीता जागता सबूत है। भाजपा ने लोकतंत्र तो कभी सीखा नहीं इन्हें सिर्फ और सिर्फ अधिनायकवादी मनोवृतियों से ही सरोकार है। कांग्रेस के तो खून में लोकतंत्र और आजादी है। पुरंदेश्वरी हमें यह सिखाने की कोशिश ना करें कि हमें क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। लोकतंत्र में सब को अपनी बात कहने का अधिकार है। सूचना के इस युग में तो दुनिया बहुत छोटी हो गई और भाजपा यह तो चाहती है कि वह सब की आलोचना करें प्रदेश में देश में और विश्व में सब की आलोचना करें लेकिन अपनी किसी आलोचना को सुनने के लिए भाजपा कदापि तैयार नहीं है। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर तंज कसते हुए त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रभारी को उनके तानाशाही सोच से भरपूर बयान के लिए आईना दिखाया तो डी. पुरंदेश्वरी तिलमिला गई। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के पास मौका था कि वह साबित करती कि वह नहीं है जो उनके बारे में कहा जा रहा है। हंटर चलाने के जो आरोपो को गलत करने का उनके पास सुनहरा अवसर था लेकिन डी. पुरंदेश्वरी ने तो आलोचना के स्वरों को ही खामोश करने की बात करके अपने अधिनायक वादी चरित्र का जीता जागता सबूत प्रस्तुत कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in