हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 गिरफ्तार

हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के हत्या के मामले में उसकी पत्नी और बेटी और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 2 जुलाई को दिल्ली पुलिस को भाटी गांव के पास महाबली पुरम में एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने की खबर मिली। जिसके बाद मैदानगढ़ी थाने की पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन शव के पास कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिससे शव की पहचान की जा सके। वहीं जांच आगे बढ़ी तो देखा कि पुलिस को घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर एक लावारिस कार मिली। जहां शव मिला था और कार के कागजात पर लिखे विवरण का उपयोग करते हुए उसका का पता लगाया। जांच में पता चला कि अज्ञात लाश दिल्ली के डेरा गांव निवासी महेन्द्र की है। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान, मृतक महेंद्र के भाई ने कहा कि वो एक टैक्सी ड्राइवर था और गायब होने के बाद उसने कहा कि वो एक ग्राहक को छोड़ने जाएगा। महेंद्र के भाई ने तब उसकी पत्नी से उसके ठिकाने के बारे में पूछा तो मृतक की पत्नी ने कहा कि वो कुछ दिनों के लिए घर नहीं लौटी थी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि दंपति अक्सर डालचंद उर्फ मनोज नाम के एक व्यक्ति से लड़ाई करते थे। जो उनके घर आया करता था। दिल्ली पुलिस ने आखिरकार मृतक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी बेटी सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in