सड़क दुर्घटनाओं में 06 लोगों की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में 06 लोगों की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में 06 लोगों की मौत

अकबरपुर, टाण्डा व आलापुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं अंबेडकर नगर, 06 जुलाई (हि.स.)। बीते 24 घंटे में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छः लोगों की मौत हो गई है। टाण्डा, अकबरपुर, आलापुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सम्बन्धित लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पहली दुर्घटना रविवार की देर रात बसखारी मार्ग पर जिला मुख्यालय के निकट न्योतरिया गांव के पास हुई। अकबरपुर थाने के सामने स्थित गदांया गांव निवासी 30 वर्षीय राजू व 50 वर्षीय जमील अहमद व एक अन्य व्यक्ति इण्डिगो कार से बरियावन गये हुए थे। रात लगभग 11 बजे वापस आते समय न्योतरिया गांव के निकट कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गयी। इस दुर्घटना में राजू व जमील की मौत हो गई तथा कार में पीछे बैठा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार की सुबह टाण्डा थाना क्षेत्र के सुन्थर गांव के निकट अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने पल्सर मोटर साइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृत युवकों में एक विशाल यादव 32 निवासी नरकटा बैरागीपुर थाना हंसवर तथा दूसरा विवेक यादव 24 निवासी गुरदासपुर थाना सम्मनपुर का निवासी था। एक अन्य दुर्घटना में आलापुर थाना क्षेत्र में दूध बेंचकर घर लौट रहा अधेड़ अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गयी। इसौरी नसीरपुर निवासी 65 वर्षीय जियालाल सोमवार की सुबह दूध बेंचकर वापस घर जा रहे थे। बिड़हर चहोड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। इसके अलावां सोमवार की सुबह ही दोस्तपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। समाचार प्रेषण तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी थी। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in