स्पा संचालक के खिलाफ केस दर्ज

स्पा संचालक के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। देश में अनलॉक प्रक्रिया के दौरान बिना परमिशन के चल रहे एक स्पा संचालक के खिलाफ पटेल नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे पटेल नगर थाने का स्टाफ सिक्का मार्ग ईस्ट पटेल नगर इलाके में गस्त पर मौजूद था। इसी दौरान उन्होंने अमेजिंग औरा नाम का एक स्पा सेंटर खुला देखा। पुलिस अंदर पहुंची तो वहां 3 युवती और दो युवक मौजूद थे। उनके बीच किसी भी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हो रही थी। पुलिस ने जब स्पा संचालक सुखविंदर सिंह से इसे चलाने की परमिशन के बारे में पूछा तो वह किसी तरह की परमिशन नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in