सोशल मीडिया पर लड़की बन चैटिंग व  ब्लैकमेल के दो आरोपित गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर लड़की बन चैटिंग व ब्लैकमेल के दो आरोपित गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लड़की बन चैटिंग व ब्लैकमेल के दो आरोपित गिरफ्तार

अलवर, 13 अगस्त (हि.स.)। अरावली विहार थाना पुलिस में 2 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 4 मोबाइल और अलग अलग कंपनी के 89 सिम कार्ड बरामद किए है। यह साइबर ठग सोशल मीडिया और फेसबुक पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर लड़को को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजते है। इसके बाद ये लड़को से लड़की बनकर चैटिंग करते है। उन्हें विश्वाश में लेकर उनकी फोटो व वीडियो से न्यूड़ वीडियो बना लेते है। फिर इनके बाद आरोपी सामने वाले लड़के को ब्लैक मेल करते है। इसके बाद आरोपी उनसे पैसों की डिमांड करते है नही देने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने व उनके परिजनों को भेजने की धमकी देते थे। थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि इस तरह की काफी दिनों से सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में लड़के लोकलाज के डर में इनके अकॉउंट में ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कर ठगी का शिकार हो जाते थे। पीड़ित पुलिस में भी इस तरह की शिकायत करने में हिचकिचाते है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोसा के मुंडावर निवासी अफजल व मुबारिक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनका इस काम मे साथ देने वाला एक तीसरा साथी अभी फरार है। जिसे भी पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in