सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने पर सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर दी जान
सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने पर सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर दी जान

सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने पर सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ, 03 जुलाई (हि.स.)। खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने कॉलेज परिसर में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से बरामद हुए सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। बस्ती निवासी 30 वर्षीय मनीष दूबे पिछले तीन सालों से मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि लॉकडाउन के चलते तीन महीने पहले मनीष अपनी पत्नी और बेटी को लेकर अपने पैतृक घर पर चला गया था। 10 दिन पहले ही मनीष अकेला वापस लौटा था। शुक्रवार को जब काफी देर तक मनीष कॉलेज परिसर में स्थित अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके साथी उसे जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा न खुलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद कमरे में पंखे से मनीष का शव लटका देख सबके होश उड़ गए। मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने सिविल परीक्षा में दो बार असफल होने और मुफलिसी के चलते खुदकुशी की बात लिखी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in