सजेती में मिले कंकाल की हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सजेती में मिले कंकाल की हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सजेती में मिले कंकाल की हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-युवक के कंकाल के पास मिली पैंट में था उसका आधार कार्ड से हुई शिनाख्त - ससुराल जाने के बाद से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस कानपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। सजेती थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव में मंगलवार को एक सड़क किनारे मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मानव कंकाल तब प्रकाश में आया जब बारिश के चलते सड़क की मिट्टी कट गयी और जानवर कंकाल से मांस नोचकर खा रहे थे। कंकाल एक युवक का बताया जा रहा है जो अपनी ससुराल से लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कोटरा गांव निवासी रणधीर सिंह के 5 बेटों में राम कुमार तीसरे नंबर का था। इसी साल फरवरी में जालौन के रूरा गांव की रहने वाली शबनम से उसकी शादी हुई थी। घरवालों के मुताबिक, 15 दिन पहले विवाद के बाद वह पत्नी को लेकर ससुराल चला गया था। वहां तीन दिन रुका और उसके बाद लापता हो गया था। मंगलवार सुबह सजेती के सुजानपुर गांव में एक नाले के पास ग्रामीणों ने जानवरों को नर कंकाल नोंचते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की तो कंकाल से कुछ दूरी पर जूते और कपड़े पड़े थे। जब पैंट की तलाशी ली गई तो उसमें आधार कार्ड मिला जिसके जरिए कंकाल की पहचान हुई। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिवार वालों ने राम कुमार की हत्याकर शव दफनाने का आरोप लगाया है। बारिश के दौरान मिट्टी कटने से कंकाल बाहर आ गया और पुलिस ने उसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि युवक के घरवालों की तहरीर पर केस दर्जकर मामले की जांच की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in