वृंदावन : चार साल के मासूम से दो किशोरों ने किया कुकर्म, आरोपित हिरासत में
वृंदावन : चार साल के मासूम से दो किशोरों ने किया कुकर्म, आरोपित हिरासत में

वृंदावन : चार साल के मासूम से दो किशोरों ने किया कुकर्म, आरोपित हिरासत में

मथुरा, 18 नवम्बर(हि.स.)। कोतवाली वृंदावन की चौकी जैंत क्षेत्र में बुधवार को दो किशोरों द्वारा चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बालक के पिता ने पड़ौस के दो किशोरों पर इसका आरोप लगाया है। पुलिस ने दो किशोरों को अपनी कस्टडी में लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि, वृंदावन में दो किशोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले 4 वर्षीय मासूम लड़के को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद पीड़ित के परिजनों द्वारा बुधवार को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार देरशाम एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि थाना वृंदावन क्षेत्र चौकी जैत के अंतर्गत एक लगभग 4 वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोस के दो युवकों द्वारा कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस के द्वारा प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वैधानिक कार्रवाई जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in