विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष वालों ने किया हंगामा, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष वालों ने किया हंगामा, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

धर्मशाला, 06 सितम्बर (हि.स.)। जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के तहत बालकरूपी पंचायत के झमेतर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या मामले में मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को बालकरूपी पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में खूब हो हल्ला और तोड़फोड़ की। बता दें कि झमेतर में शनिवार को विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ था। महिला के शरीर पर पिटाई के निशान थे। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने बीते दिन शनिवार को भी खूब प्रदर्शन किया था। वहीं आज दूसरे दिन रविवार को मायका पक्ष के लोग मृतका के पति को सामने लाने व और उससे अंतिम संस्कार करवाने की मांग करते रहे। मृतका के पिता का कहना है सास या पति जब तक सामने नहीं लाए जाते तब तक शव को उठाने नहीं दिया जएगा। विवाद बढ़ता देख जिला उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश कर लोगों को समझाया। इसके बाद शाम को पति से अंतिम संस्कार करवाने का फैसला हुआ। पुलिस ने विवाहिता की सास व पति को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उधर मृतका के भाई संजीव ने बताया कि उसकी बहन इशा कटोच की शादी दो साल पूर्व जयसिंहपुर के बालकरूपी पंचायत के झमेतर गांव के अजय कुमार से हुई थी। उसकी छह माह की बेटी भी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी बहन को सुसराल वाले तंग कर रहे थे। उसने बताया कि दो दिन पूर्व शुक्रवार रात को उसकी बहन की मां से बात हुई जिसमें उसने उसे तंग करने की बात कही थी। उसके बाद शनिवार को उन्हें पता चला कि इशा ने आत्महत्या कर ली है। उनहोंने आरोप लगाया कि उसकी बहन का शव भी पुलिस और उनके पंहुचने से पूर्व ही नीचे उतार दिया गया था। जिससे साफ है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पता लगाने में जुट गई है कि यह हत्या या फिर आत्महत्या। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in