लापता हुई दो लड़कियों को पुलिस ने जैसलमेर से खोज निकाला

लापता हुई दो लड़कियों को पुलिस ने जैसलमेर से खोज निकाला

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। संगम विहार इलाके से लापता हुई दो लड़कियों को पुलिस ने जैसलमेर राजस्थान में ढूंढ निकाला। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हीं में से एक के दोस्त की मदद ली थी। आरोपियों की पहचान अनिल और तेजाराम के तौर पर हुई। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया पंद्रह सितंबर को संगम विहार निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी। बताया उनकी 16 और 17 साल की दाे लड़कियां घर से गायब हैँ। उन्हीं के पड़ोस में रहने वाला अनिल नाम का युवक भी गायब है। इस वजह से बेटियों के गायब होने के पीछे अनिल पर शक जताया गया। मामले में नेबसराय थाना पुलिस ने किडनेपिंग का केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की। पता चला दोनाें लड़कियां तड़के साढ़े तीन बजे जाते हुए दिखायी दी। उन्होंने बांध रोड संगम विहार से कहीं जाने के लिए ऑटो लिया था। यह भी पता चला एक लड़की एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात करती थी। अनिल भी उस नंबर के संपर्क में था। इस घटना के बाद से सभी के मोबाइल स्वीच ऑफ मिले। पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस करने के लिए उन्हीं के एक दोस्त की मदद ली। सोशल मीडिया पर उससे अनिल के पास मैसेज भिजवाया गया। जिसका जवाब देने में अनिल ने कोई देरी नहीं की। इसके बाद पुलिस ने आईपी एड्रेस के जरिए सोशल मीडिया अकाउंट की लोकेशन ट्रेस कर ली। जिसके बाद दोनों लड़कियों को जैसलमेर राजस्थान से रैसक्यू कराया गया। वहीं मामले में दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in