रुड़की में बच्चों के झगड़े में कूदे घरवाले, हमले में कई घायल

रुड़की में बच्चों के झगड़े में कूदे घरवाले, हमले में कई घायल

हरिद्वार, 10 दिसम्बर (हि.स.)। रुड़की में थाना झबरेड़ा क्षेत्र के खजूरी गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे-चले। झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार रुड़की के सिविल अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई हैं। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in