राजा मानसिंह हत्याकांड : उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी डीएसपी का हुआ निधन
राजा मानसिंह हत्याकांड : उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी डीएसपी का हुआ निधन

राजा मानसिंह हत्याकांड : उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी डीएसपी का हुआ निधन

राजा मानसिंह हत्याकांड : उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी पूर्व डीएसपी का हुआ निधन मथुरा, 12 सितम्बर(हि.स.)। राजस्थान से लेकर पूरे देश में 35 साल पुराने बहुचर्चित भरतपुर के राजा मानसिंह हत्याकांड में दोषी पूर्व डीएसपी कान सिंह भाटी का शनिवार जयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया है। गौरतलब हो कि मथुरा जेल में सजा काट रहे दोषी पूर्व पुलिस अधिकारी कान सिंह भाटी 82 वर्ष की तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब दो महीने पहले 22 जुलाई को ही पूर्व डीएसपी कान सिंह समेत 11 पुलिसकर्मियों को राजा मानसिंह हत्याकांड में मथुरा की जिला कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव बीकानेर ले जाया जाएगा। दरअसल, 21 फरवरी 1985 को भरतपुर के राजा मानसिंह का राजस्थान के डीग में एनकाउंटर के मामले में इनको सजा मिली थी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in