मानसिंह हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
मानसिंह हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

मानसिंह हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

कौशाम्बी, 14 जून (हि.स.)। पश्चिम शरीरा पुलिस ने रविवार को मानसिंह हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस घटना के अभियुक्त ज्ञान सिंह व उसके बेटे उदय सिंह, फूल सिंह, मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों ने पुलिस को दिए बयान में अपना जुर्म कबूल करते हुए आम तोड़ने के विवाद में हत्या करने की बात कही है। प्रभारी इन्स्पेक्टर पश्चिम शरीरा राजेश कुमार सिंह ने बताया, मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि मानसिंह हत्या कांड के अभियुक्त ज्ञान सिंह व उसके बेटे उदय सिंह, मान सिंह व फूल सिंह अमन ईंट भट्ठे के पास छिप कर बैठे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में अभियुक्तों ने मान सिंह की हत्या का कारण बाग से आम तोड़ने का विवाद बताया। जिसमे हुई मारपीट में उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपितो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरी कर जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in