महिला गिरोह चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार

महिला गिरोह चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाना पुलिस महिला गिरोह की सात ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो लोगों को टारगेट करने के बाद उनसे लूटपाट, चोरी करती थी और पकड़े जाने पर हथियार से वारकर फरार हो जाती थी। हालांकि कोतवाली इलाके में लालकिले के पास एक महिला को टारगेट करना इन्हें भारी पड़ गया और पीड़िता ने पुलिस और दूसरे लोगों की मदद से सातों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की पहचान सरिता, मीना, अंजली, लक्ष्मी, वर्षा, आंचल और लक्ष्मी उर्फ गंगा के तौर पर की गई है, जो मायापुरी इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी नार्थ अंटो अल्फोंस ने बताया कि घटना 23 सितम्बर की है, जब 38 वर्षीय एक महिला अपने बेटे के साथ हरियाणा स्थित अपने गांव से चांदनी चौक आई थी। यहां से खरीददारी करने के बाद साढ़े तीन बजे मां-बेटे लाल किला चौक पहुंचे और वहां रेलिंग के पाइप पर बैठ गए। इस पास में छह-सात महिलाएं भी आकर बैठ गयीं। पीड़ित महिला ने अपने बैग में कुछ हलचल महसूस की और देखा तो पता चला कि एक महिला उसका बैग काट रही है। विरोध करने पर आरोपी महिला ने हथियार से गला काट देने की धमकी देने लगी। फिर भी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सभी आरोपी महिलाएं वहां से भागने लगी। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से सभी आरोपी महिलाओं को दबोच लिया। आरोपी महिलाओं के पास से करीब ढाई हजार रुपए नगद, पर्स, आधार कार्ड, शॉपिंग बिल्स समेत अन्य सामान मिले। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in