मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, किशोरी सहित तीन की मौत
मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, किशोरी सहित तीन की मौत

मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, किशोरी सहित तीन की मौत

-मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले थे बाइक सवार मथुरा, 28 सितम्बर (हि.स.)। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 137 पर सोमवार दोपहर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला, जिससे युवक, महिला और किशोरी की मौत हो गई है। ये लोग मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के रहने वाले थे। बाइक से आगरा की ओर की जा रहे थे। मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 137 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही बाइक संख्या यूपी 14 ईके 9368 में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार 63 वर्षीय हीरा बाई पत्नी नवला, अरविंद पुत्र बच्चू (22) एवं सपना पुत्री हरीराम (15) निवासी दोहिया जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बलदेव थाना पुलिस ने मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त करते हुए उनके परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश /उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in