मकोका में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैरोल लेकर हुआ था फरार

मकोका में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैरोल लेकर हुआ था फरार

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मकोका के मामले में तीन माह से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव विहार निवासी 49 साल के मंगत राम के रूप में हुई है। बीते जून माह में वह जेल से पैरोल लेकर बाहर निकला था। इसके बाद वह फरार हो गया। कोर्ट ने उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर रखा था। डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि मकोका के मामले में वांछित मंगत राम करावल नगर इलाके में आने वाला है। उक्त जानकारी पर एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ मकोका का मामला करावल नगर थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में वह गिरफ्तार होने के बाद से जेल में बंद था। बीते 24 जून को वह एक सप्ताह की पैरोल पर जेल से बाहर निकला था। उसे एक जुलाई को जेल में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह फरार हो गया। बीते 21 सितंबर को कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पांच आपराधिक मामलों में रहा है शामिल डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक केस दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और मकोका का केस शामिल हैं। वह अपने दो भाइयों भूपेंद्र कसाना और नरेंद्र कसाना के साथ मिलकर 20 से ज्यादा आपराधिक वारदातों में शामिल रहा चुका है। इसके चलते मकोका के तहत केस दर्ज कर तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in