मंत्री दत्तीगांव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज

मंत्री दत्तीगांव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज

धार, 15 अक्टूबर (हि.स.) । कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने के मामले में बदनावर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने इंदौर के एक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुसार आरोपी आर.बी.भदोरिया निवासी. इंदौर द्वारा कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के बारे में अशोभनीय पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी। इस संबंध में अक्षय शर्मा निवासी बदनावर ने पुलिस से शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर बदनावर पुलिस ने धारा 188 के अन्तर्गत अपराध पंजीबध्द कर जांच में लिया है। हिंदुस्थान समाचार /ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in