भांग से चरस तैयार करते चार गिरफ्तार
भांग से चरस तैयार करते चार गिरफ्तार

भांग से चरस तैयार करते चार गिरफ्तार

कुल्लू, 28 सितम्बर (हि.स.)। जिले में पुलिस ने भांग और गांजा की अवैध रूप से हो रही खेती को नष्ट करने का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने भांग की खेती नष्ट की। वहीं पुलिस ने भांग की मलाई करते चार लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। प्रशासन ने भांग की खेती नष्ट करने के लिए 25 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की है। सोमवार को एक टीम लगभग तीन घण्टे का पैदल चल कर बड़ोगी पहुंची। यहां कई स्थानाें पर भांग की खेती पाई गई। इस दौरान कुछ लोग भांग की मलाई करते हुए देखे गए। पुलिस ने चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि देवेंद्र निवासी चाहुगी के भांग की बिजाई का काम करवाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मार कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर किया है, जबकि अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गये। उनकी तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in