बेसहारा नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपित को पकड़ने में पुलिस विफल
बेसहारा नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपित को पकड़ने में पुलिस विफल

बेसहारा नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपित को पकड़ने में पुलिस विफल

नगांव (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। नगांव जिला के सामागुरी थाना क्षेत्र की शिवस्थान पुलिस चौकी अंतर्गत कोहोमतली में 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता का देहांत होने के बाद वह दूसरे के घरों में जाकर काम कर अपना पेट पालती है। गत 30 जुलाई को नूर इस्लाम नामक व्यक्ति ने बच्ची को अपने घर में काम करने के लिए ले गया, जहां पर उसने बंद कमरे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के संदर्भ में शिवस्थान पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बावजूद पुलिस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित नूर इस्लाम को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। बच्ची का इस दुनिया में अब कोई नहीं है। बच्ची अकेली है। इसकी वजह से स्थानीय लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार है। हिन्दुस्थान समाचार / असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in