बदमाशों पर अब  सीसीटीवी कैमरे से  नजर
बदमाशों पर अब सीसीटीवी कैमरे से नजर

बदमाशों पर अब सीसीटीवी कैमरे से नजर

मुंबई,09 अक्टूबर (हि.स.)।केलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चोरी, छीना झपटी सहित अन्य वारदात को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से उन पर पैनी नजर रखेगी। इलाके में 38 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केलवे पुलिस स्टेशन में इसका नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। शिंदे ने बताया कि आमजन की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित होंगे। अब हर समय पर सड़क पर पुलिस की नजर है। जरा सी गलत हरकत की और पुलिस उसके पास पहुंच जाएगी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विकास नाईक,पालघर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दसरथ पाटिल, सातपाटी के सहायक पुलिस जितेंद्र ठाकुर शीतला देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हेमप्रकाश तरडे,पंचम कोलंबी प्रकल्प के संचालक अजीतसिंह पाटिल,सरपंच भावना किणी सहित कई लोग मौजूद रहे। बुलेट प्रूफ होगी तटीय क्षेत्रो की सुरक्षा-व्यवस्था- तकनीकी का प्रयोग कर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पहचाने जाने वाले केलवे के चर्चित सहायक पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। महत्वपूर्ण जगहों पर अत्याधुनिक पिटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। नियंत्रण कक्ष में एलईडी स्क्रीन भी लगाया गया है। जिसमें सभी कैमरा का लाइव फुटेज देखा जा सकेगा। नियंत्रण कक्ष में किसी तरह की खराबी आने पर भी इसमें डाटा सुरक्षित रहेगा। इन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का फायदा पुलिस को आपराधिक घटना की जांच और कार्रवाई में मिलेगी। मानसिंह पाटिल ने कहा कि करीब 30 किमी के इलाके पर पुलिस तीसरी आंख से पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा और मजबूत होगी ही साथ ही अपराधियों की पहचान करना भी पुलिस के लिए आसान होगा। लोगों में इस बात की आस है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों पर अब पूरी तरह नकेल कसी जा सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in