बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

मेरठ, 07 सितम्बर (हि.स.)। सप्ताह के अंत में 24 घंटे के लिए लगने वाले लॉकडाउन में बदमाशों ने परतापुर क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को निशाना बनाया। कुंबल करके शोरूम में दाखिल हुए बदमाश लाखों के सामान और कैश पर हाथ साफ कर गए। सोमवार को घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ब्रह्मपुरी के मास्टर कॉलोनी निवासी अंकुर गोयल का परतापुर में गगोल रोड पर बालाजी इलेक्ट्रिकल्स का शोरूम है। अंकुर ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपना शोरूम बंद किया था। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते अवकाश रहा। जिसके बाद सोमवार को वह शोरूम खोलने पहुंचे थे। मगर, शोरूम का शटर उठाते ही भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। शोरूम के बराबर में स्थित प्लॉट से दीवार में कुंबल करके भीतर दाखिल हुए बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके चलते शोरूम का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित से पूछताछ की। अंकुर ने बताया कि बदमाश एचपी का एक लैपटॉप, 35 पुराने मोबाइल हैंडसेट, छह पेन ड्राइव, 640 ग्राम चांदी के सिक्के और लगभग 19 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in