बड़ागांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत, पांच घायल
बड़ागांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत, पांच घायल

बड़ागांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत, पांच घायल

वाराणसी, 08 जुलाई (हि.स.)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेवपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद में एक समुदाय के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में तनाव देख पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया। महदेवपुर गांव में 65 वर्षीय मुरारी हरिजन पुत्र सिधारी का अपने पड़ोसी लालमनि पुत्र बुद्धिराम हरिजन से पूर्व से ही आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में पंचायती का प्रयास भी हुआ। लेकिन, विवाद का समाधान नहीं हो पाया। आबादी के जमीन पर लालमनी पक्ष सब्जी बो रहा था। इसी दौरान मुरारी प्रसाद और उनके पुत्र वहां पहुंचे और सब्जी बोने को लेकर विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद होता देख लालमनी के लड़के भी वहां पहुंच गये। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में लाठी डंडा लेकर भिड़ गये। मारपीट में मुरारी प्रसाद को गम्भीर चोट आई और दूसरे पक्ष के लालमुनि सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को लेकर उनके परिजन और ग्रामीण निकट के अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मुरारी की मौत हो गयी। वहीं, लालमुनि की हालत भी गम्भीर बताई गई। इस मामले में लालमुनि पक्ष के तीन हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in