फ्रेंच महिला पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, गिरफ्तार

फ्रेंच महिला पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, गिरफ्तार

ऋषिकेश, 28 अगस्त (हि.स.)। मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक फ्रेंच महिला को गिरफ्तार किया है। उसे फिलहाल जमानत पर रिहा दिया गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी आरके सकलानी ने दी। उन्होंने बताया कि इस वीडियो को तैयार करने में कुछ स्थानीय युवाओं और विदेशियों का हाथ है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सभासद गजेंद्र सजवाण तहरीर दी। गुरुवार को इस मामले में फ्रेंच महिला को गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in