फैक्ट्री में काम के दौरान कटी हाथ की अंगुली, मदद के लिए भटक रहा कामगार
फैक्ट्री में काम के दौरान कटी हाथ की अंगुली, मदद के लिए भटक रहा कामगार

फैक्ट्री में काम के दौरान कटी हाथ की अंगुली, मदद के लिए भटक रहा कामगार

मुंबई,11 जुलाई (हि.स.)। तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर एस- 38/1 में स्थित करमतारा इंजीनियरिंग फैक्ट्री में काम करने वाले एक कामगार के हाथ की पांच अंगुली कट गई। जिसके बाद फैक्ट्री न तो उसे मदद दे रही है,न ही उसे काम पर रख रही है। जिससे अब वह कामगार दर-दर की ठोकर खाने को मजबुर है। पीड़ित कामगार का नाम अकबर जलाल सैय्यद (18) ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसके बाएं हाथ की 5 अंगुलिया कट गई। फैक्ट्री ने उसे उपचार और खर्च के लिए सिर्फ 5000 हजार रुपये दिए। और अब मदद नही कर रही। अकबर के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार का भरण पोषण वह फैक्ट्री में काम करके कर रहा था। और परिवार की कमाई का इकलौता जरिया था। लेकिन दुर्घटना ने उसके एक हाथ की अंगुलियों को छीन लिया। अकबर मदद के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। जिससे वह भुखमरी से जूझ रहा है।तारापुर के कामगार उपायुक्त किशोर दहिफले ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग को जांच के लिए भेज दिया गया है। कामगार की समस्या का जल्द निपटारा किया जाएगा। भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के संघटक आनंद सावंत ने कहा कि कामगार की हाथों की अंगुलिया काम के दौरान कटी है। उससे आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in