फिक्स डिपॉजिट गबन करने वाले निजी बैंक के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

फिक्स डिपॉजिट गबन करने वाले निजी बैंक के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ’ ईओडब्लू ’एक निजी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों को फिक्स डिपॉजिट गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रदीप कुमार दिल्ली में रीजनल हेड के पद पर कार्यरत था। वहीं, दूसरा आरोपी अंजनी कुमार वर्मा बैंक में सहायक उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। इन आरोपियों के खिलाफ ईआडब्लू से 729 करोड़ रूपए की फिक्स डिपाॅजिट गबन करने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। प्रदीप कुमार इन दिनों दिल्ली के इंद्र पुरी इलाके में रह रहा था। वहीं, अजंनी कुमार नोएडा एक्सटेंशन में रहता था। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। ईओडब्लू के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि एक निजी बैंक में नवंबर 2016 में पहले 400 करोड़ रूपए का फिक्स डिपॉजिट करवाया गया। उसके बाद जनवरी 2017 में 350 करोड़ रूपए का फिक्स डिपॉजिट करवाया गया। हालांकि, दोनों बार काफी कम समय के लिए फिक्स डिपॉजिट करवाया गया। यह शॉटटर्म एफडी जुलाई 2017 में पूरी होने वाली थी। एफडी के दौरान कहा गया था कि करीब 10 फीसद का ब्याज दिया जाएगा। पर ई-मेल के माध्यम से बताया गया कि केवल 4.5 फीसद ही ब्याज के तौर पर मिलेगा। इस प्रकार दोनों अधिकारियों ने मिल कर फिक्स डिपॉजिट का गबन कर लिया। आरोप है कि दोनों ने मिल कर करीब 429 करोड़ रूपए का चूना लगाया। निजी बैंक का साखा कनॉट प्लेस के जनपथ में स्थित है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in