फरीदाबाद: ईरानी गिरोह के 4 बदमाश क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े
फरीदाबाद: ईरानी गिरोह के 4 बदमाश क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

फरीदाबाद: ईरानी गिरोह के 4 बदमाश क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

फरीदाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के चार बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के अन्य बदमाश अभी एनसीआर में सक्रिय हैं, पुलिस उन्हें भी तलाश रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में हरिद्वार उत्तराखंड का साजिद, सनावर और पाटिल नगर महाराष्ट्र का यूनुस व अमजद शामिल हैं। पूछताछ में पता चला है कि इन बदमाशों के अधिकतर साथी महाराष्ट्र के हैं। ये लोग दिल्ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम देकर वापस चले जाते हैं। यह गिरोह अब तक 200 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। सुबह-शाम मंदिर जाने, पार्क या टहलने निकली, मंदिर जा रही बुजुर्ग महिलाओं को गिरोह के बदमाश अपना शिकार बनाते हैं। एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह ने बताया कि गिरोह के बदमाश महिलाओं को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हैं। सुरक्षा का हवाला देकर उनसे गहने कागज में लपेटकर रखने को कहते हैं। कागज में लपेटने के दौरान ये असली गहने की जगह नकली थमा देते हैं। गिरोह के सदस्य मुंबई की एक बस्ती के रहने वाले हैं। वहां से अलग-अलग शहरों में जाकर वारदात को अंजाम देते हैं। एक बार में दो से तीन वारदात करते हैं और वहां से निकल जाते हैं। इसके बाद दो से तीन महीने के अंतराल में दोबारा वारदात करते हैं। गिरोह के अधिकतर बदमाश कद-काठी व रंग से ईरानियों से मिलते-जुलते हैं, इसलिए पुलिस ने इसे ईरानी गिरोह नाम दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in