फतेहपुर : कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल
फतेहपुर : कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल

फतेहपुर : कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल

-उपजिलाधिकारी ने परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद का दिया आश्वासन फतेहपुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। जिले में गुरुवार देर रात बारिश के चलते अचानक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें पांच लोग दब गये। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आज सुबह उप जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के घनवा खेड़ा गांव में देर रात अचानक कच्चा मकान ढह जाने से सविता देवी (26) पत्नी राहुल सोनकर तथा उनकी पुत्री सुहानी देवी (05) की मौके पर ही मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि राहुल सोनकर के पुत्र आयुष (04), पुत्री (09 माह) व गृहस्वामिनी गंगा देई (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि देर रात बरसात होने की वजह से कच्चा मकान ढह गया जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गये। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। आर्थिक सहायता की संस्तुति शासन को भेजी गयी है। शीघ्र ही दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in