प्रेमिका के साथ दो और लोगों को मारी थी गोली

प्रेमिका के साथ दो और लोगों को मारी थी गोली

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। अलीपुर हाईवे-44 स्थित साई बाबा मन्दिर के सामने बीते रविवार शाम को दिल्ली पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप दाहिया ने अपनी प्रेमिका को तीन गोली मार दी थी। सड़क पर खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी कार से फरार हो गया था। प्रेमिका को स्पेशल स्टॉफ में तैनात सब इंस्पेक्टर जयवीर मालिक ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने 24 घंटे बाद भी उसकी हालत गंभीर बताई है। अभी पुलिस प्रेमिका के बयान पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस अभी संदीप के बारे में कुछ जानकारी ले पाती कि देर रात पता चला कि संदीप ने वारदात के कुछ ही देर बाद दिल्ली हरियाणा बोर्डर के पास सोनीपत के रहने वाले 55 साल के सतबीर को भी चलती कार से गोली मारी थी। गोली सतबीर के उल्टे पैर में लगी थी। जिसको पुलिस ने सोनीपत स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। सतबीर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। बाइक से डयूटी से हर रोज की तरह अपने घर की तरफ जा रहा था। संदीप ने उसे बॉर्डर पार कर गोली मारी थी। जबकि वह संदीप को जानता तक नहीं है। वह उससे कभी मिला भी नहीं है। सतबीर के बयान पर सोनीपत पुलिस ने भी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पुलिस मामला दर्ज कर सोनीपत पुलिस से अलीपुर पुलिस संपर्क कर संदीप के बारे में जानकारी साझा कर रही थी। उसके परिवार वालों से उसके ठिकाने और फोन नंबर लेकर उसकी लोकेशन के बारे में पता कर रही थी। सुबह करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली। साढे सात बजे संदीप अपने दो से तीन साथियों के साथ सफेद रंग की डिजास्टर कार में अपने ससुराल लाखन माजरा, बैंसी गांव हरियाणा पहुंचा। ससुर रणबीर सिंह को घर के बाहर सफाई करता देखकर उसके माथे में पास से एक गोली मार दी। कार से दो युवक बाहर निकले थे। रणबीर मौके पर ही गिर गया। गोली माथे के आरपार हो गई थी। वारदात के बाद संदीप मौके पर से कार समेत फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर से सटे घेरे में चारा खिला रही रणबीर की बेटी राजेश जो कि संदीप की पत्नी भी है वह अपने भाई व अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। रण्बीर को खून से लथपथ हालत में देखकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। रणबीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के पास ही एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जब फुटेज को देखा उसमें संदीप की सफेद रंग की कार आती जाती दिखाई दी। जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली। बीस हजार में ससुर को गोली मारने की बात की थी संदीप ने संदीप की पत्नी राजेश ने बताया कि वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही है। उसका संदीप और अपने ससुराल वालों से दहेज, तलाक व अन्य मामलों केस चल रहा है। संदीप ने उसको कई बार धमकी दी थी। वह ससुर रणबीर को बीस हजार रुपये किसी को भी देकर माथे में गोली मरवा देगा। उसकी धमकी को परिवार ने कभी भी गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन अक्सर वह फोन पर जरूर धमकी देता रहता था। राजेश ने संदीप के अन्य परिवार वालों पर भी साजिश रचने और संदीप को उकसाने आदी का भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लाखन माजरा पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उसके ठिकानों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। संदीप ससुराल में पत्नी को आया था मारने परिवार वालों ने बताया कि जिस तरह से संदीप ने ससुर की हत्या की है। वह असल में पत्नी राजेश को मारने के लिए आया था। उसको भी वह कई बार धमकी दे चुका था। दोनों परिवार में रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ चुके थे। संदीप ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार सुबह शायद इसी मकसद से संदीप अपने ससुराल अपने साथियों के साथ आया था। लेकिन राजेश न मिलकर उसको घर के बाहर जब ससुर रणबीर मिला। उससे उसकी कहासूनी हुई। उसने जब रोकने की कोशिश की। माथे से सटाकर रणबीर को गोली मार दी थी। योजना के तहत संदीप ने सर्विस रिवाल्वर ली थी थाने से पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से उसने तीन लोगों को गोली सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। उससे लगता है कि उसने सोची समझी चाल के तहत वारदात को अंजाम दिया है। वह लाहौरी गेट थाने में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात है। बीते 23 और 24 सितंबर को वह दो दिन की मेडिकल छुट्टी पर गया था। उसने छाती में दर्द होने की शिकायत की थी। 25 सितंबर को वह डयूटी पर आया। जबकि 26 सिंतबर को उसने जनरल गश्त के लिए सुबह नौ से रात एक बजे सर्विस रिवाल्वर 9एमएम की ली थी। जिसमें दस गोली होती हैं। मालखाने से हस्ताक्षर कर ली थी। रिवाल्वर लेने के बाद वह डयूटी पर वापिस नहीं आया था। उस दिन की उसकी रजिस्टर में अटेंडेंस मार्क नहीं की गई थी। 27 सितंबर को लाहौरी गेट थाने में डीडी नंबर-5 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिससे मालखाने व अन्य अधिकारियों ने उससे संपर्क करने के लिए उसे कई बार फोन भी किया था। सरेंडर और खुदकुशी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के दो और दिल्ली में अलीपुर और लाहौरी गेट पुलिस को संदीप की तलाश है। लेकिन जिस तरह से उसपर खून सवार है और एक के बाद एक उसने तीन लोगों पर गोली चलाकर हत्या और हत्या की कोशिश व सरकारी हथियार का दूरूपयोग किया है। उसके बाद उसको लंबी सजा होना तय है। लेकिन ऐसी मानसिकता में संदीप खूद की भी जिंदगी ले सकता है। या फिर वह कोर्ट में रिवाल्वर के साथ सरेंडर कर सकता है। उसका पता है कि उसके बचने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। इसलिए वह खुद की जिंदगी को खत्म कर ले। उससे पहले उसे पकड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in