प्रतिबंधित दवाओं के साथ दम्पति गिरफ्तार
प्रतिबंधित दवाओं के साथ दम्पति गिरफ्तार

प्रतिबंधित दवाओं के साथ दम्पति गिरफ्तार

सोरेंग, 10 जुलाई (हि.स.)। जोरथांग पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के साथ एक दम्पति को गिरफ्तार किया है। दम्पति की पहचान दीपेन गदाइली और श्रीमती फुरमित लेप्चा के रूप में हुई हैं। वे सालघरी के जोरथांग डांडा गांव का निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दम्पति के घर से प्रतिबंधित 112 स्पास्मो प्रॉक्सिवन कैप्सूल सहित दो लाख रुपए नकद जब्त की है। इसके अलावा आठ धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं। जोरथांग महकमा पुलिस के एसडीपीओ संतोष श्रेष्ठ और जोरथांग पुलिस थाना के एसएचओ महेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उक्त सामानों को जब्त किया गया। आरोपितों के खिलाफ सिक्किम एंटी ड्रग्स एक्ट 2006 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in